सुपर कंप्यूटर क्या है | What is Supercomputer in Hindi

सुपर कंप्यूटर क्या है

सुपर कंप्यूटर क्या है-ऐसा कंप्यूटर जो सामान्य कंप्यूटर से हर मामले में एडवांस और फास्ट हो और जिसको प्रयोग ऐसी कार्य  में किया जाता है जहां पर बहुत अधिक स्टोरेज क्षमता और स्पीड की जरूरत होती है सुपर कंप्यूटर कहलाता है

सुपर कंप्यूटर कैसे काम करता है

सुपर कंप्यूटर का निर्माण के लिए बहुत सारे  उच्च छमता युक्त प्रोसेसर को  parallel रूप से जोड़कर एक साथ कंप्यूटिंग करवाया जाता है जिससे प्रोसेसिंग बहुत स्पीड से होती है

 इसमें कामों को कई भागों में बांट कर एक- एक काम को 1-1 प्रोसेसर द्वारा काम करवाया जाता है

इसके अलावा इसमें कई उपयोगकर्ता आपस में जुड़े होते हैं इस कारण सुपर कंप्यूटर को मल्टी यूजर कंप्यूटर कहा जाता है सुपर कंप्यूटर की गति को फ्लोटिंग प्वाइंट ऑपरेशन पर सेकंड की गति से नापा जाता है

सुपर कंप्यूटर की विशेषता क्या है

  • इसकी डाटा स्टोरेज क्षमता बहुत अधिक होती है
  • डाटा को प्रोसेस करने के लिए हाई स्पीड माइक्रो प्रोसेसर का उपयोग किया जाता है
  • किसी विषय से संबंधित गणना और रिसर्च सुपर कंप्यूटर द्वारा बहुत फास्ट किया जाता है

सुपर कंप्यूटर का उपयोग कहां कहां किया जाता है

  • बड़े-बड़े रिसर्च लैब में वैज्ञानिक द्वारा खोज के लिए सुपर कंपनी का उपयोग किया जाता है
  • अंतरिक्ष उद्योग और रिसर्च में सुपर कंप्यूटर का उपयोग कर बहुत सारे काम की जाती है
  • मौसम विभाग द्वारा  मौसम की भविष्यवाणी सुपर कंप्यूटर द्वारा ही किया जाता है
  • जब हाई ग्राफिक्स और एनिमेशन युक्त मूवी वीडियो गेम या सॉफ्टवेयर का निर्माण किया जाता है तब भी सुपर कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है
  • पेट्रोलियम उद्योग में तेल के भंडार की खोज के लिए सुपर कंप्यूटर द्वारा डाटा का विश्लेषण किया जाता है
  • वायुयान और ऑटोमोबाइल उद्योग में डिजाइन बनाने के लिए सुपर कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है
  • परमाणु अनुसंधान और परीक्षण में सुपर कंप्यूटर का उपयोग कर डाटा का विश्लेषण किया जाता है

सुपर कंप्यूटर का इतिहास

विश्व का प्रथम सुपर कंप्यूटर अमेरिका में cray रिसर्च सेंटर में  seymour cray द्वारा बनाना गया था इस कारण seymour cray को सुपर कंप्यूटर का जनक कहा जाता है

भारत में सुपर कंप्यूटर

  • भारत में सर्वप्रथम सुपर कंप्यूटर flosalver का विकास नेशनल  एरोनॉटिकल लैब बेंगलुरु द्वारा 1980 में किया गया था
  • परम सीडैक द्वारा बनाया गया था,इसके बाद 1991 में परम 8000 को बनाया गया जिसको बनाने का श्रेय डॉक्टर विजय भास्कर को दिया जाता है
  • इसके बाद परम सीरीज की दूसरा कंप्यूटर परम पद्मम को 2003 में तथा परम युवा 2 को 2013 में बनाया गया
  • भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में अनुपम सीरीज का सुपर कंप्यूटर का निर्माण किया गया है
  • Pace -प्रोसेसर फॉर एयरोडायनेमिक कंप्यूटेशन एंड इवोल्यूशन का निर्माण अनुराग द्वारा डीआरडीओ के लिए किया गया है

COCLUSION – सुपर कंप्यूटर क्या है

हमने आपको इस पोस्ट में बताने की कोसिस किया है की सुपर कंप्यूटर क्या है और सुपर कंप्यूटर कैसे काम करता है जिसमे हमने आपको बताया की इसमें बहुत सरे MICROPROCESSR का उपयोग किया जा है कंप्यूटिंग छमता बढ़ाने के लिए इसके अतिरिक्त इसमेंSTORAGE छमता भी अधिक होता है ये सभी विशेस्तए किसी कम्प्यूटर को सुपर कंप्यूटर बनाती है

और भी पढ़े >

FAQ

Q -सबसे तेज कम्प्यूटर जो कम समय में जटिल गणनाएं कर सकता है क्या कहलाते हैं.

A-सुपर कम्प्यूटर

Q -परम पद्म क्या है

A-एक सुपर कम्प्यूटर

Q-भारत में विकसित परम सुपर कम्प्यूटर का विकास किसने किया  है –

A -सी डैक (CDAC : Centre for Development of Advance Computing)

Q -भारत में बना सुपर कम्प्यूटर फ्लोसाल्वर (Flosolver) किसके द्वारा विकसित व डिजाइन किया गया था

A-नाल (National Aeronautical Lab), बंग्लुरू द्वारा

Q -कौन सबसे बड़ा, सबसे तेज और सबसे महंगा कम्प्यूटर है

A-सुपर कम्प्यूटर

Q भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विकसित सुपर कम्प्यूटर का नाम क्या है

A- परम (PARAM)

Q -सी डैक (C-DAC) का संबंध किससे है।

A-सुपर कम्प्यूटर से

Q -सुपर कंप्यूटर की गति को किससे नापा जाता है

A – सुपर कंप्यूटर की गति को फ्लोटिंग प्वाइंट ऑपरेशन पर सेकंड की गति से नापा जाता है

Share this

Leave a Comment